गुरु जंभेश्वर की शिक्षाओं को अपनाकर कोरोना जैसी हर महामारी को भगाएं
आज पूरे विश्व के सामने कोरोनावायरस महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है ।कीं वर्षों के अंतराल पर किसी ना किसी छोटी या बड़ी बीमारी से मानव को कष्ट सहने ही पढ़ते हैं, इससे आज लाखों जान जा चुकी हैं ।और बहुत से लोग देश और दुनिया में संक्रमित हैं। कोरोना महामारी से बचने और भविष्य में इस प्रकार की आपदा से हमारा सामना ना हो, उसके लिए प्राणी मात्र को जीने का उत्तम मार्ग बताने वाले श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के उपदेशों पर चलना परम आवश्यक है। उन्होंने आज से लगभग 550 वर्ष पूर्व भविष्य की इन सभी भयानक आपदाओं को महसूस कर लिया था ।और इससे बचने के लिए ही शब्दवाणी और 29 धर्म -नियम रूपी सुरक्षा कवच प्रदान किया ।वाणी का प्रत्येक शब्द अपने आप में एक ग्रंथ के समान है, और हर शब्द हमें असंख्य शिक्षाएं प्रदान करता है। आइए जानते हैं गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा बताए गए इन उपदेशों को, जिन्हें मानकर आज हम इस भयानक आपदा से बच सकते हैं। 01 प्रकृति से तालमेल बना जीवन जीना आज जरूरत है कि इंसान इस बात को समझे की प्रकृति और अन्य जीव-जंतुओं को हानि पहुंचा कर किसी का भी जीवन कभी सुखी नहीं हो...